गोंडा। जिले के पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोढियाघाटा वजीरगंज के सहायक अध्यापक दया राम प्रजापति का राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। जिले से दस शिक्षकों का प्रस्ताव भेजा गया था और निदेशालय में प्रस्तुति के बाद साक्षात्कार हुआ। शासन से जारी सूची में राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए दयाराम प्रजापति का नाम चुना गया है।