फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से एक की मौत, तीन गंभीर

Wed, 16 Sep 2015 11:07 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से भाग गया है। पचपेड़वा थानाध्यक्ष वीपी यादव ने बुधवार को बताया कि बीती रात करीब 2:30 बजे बलरामपुर से सिद्धार्थनगर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने शंकरपुर कला गांव में सड़क के किनारे ढाबली में सो रहे अब्दुल ख्वाब (40) तथा उनके दो बेटों अकरम (15) व मुश्ताक (12) को रौंद दिया।
विज्ञापन


ट्रक की चपेट में आकर उसी गांव का रमजान (30) भी सोते समय घायल हो गया। ट्रक के सड़क से नीचे उतरने पर एक पेड़ भी टूटकर गिर गया।

घटना में घायल चारों लोगों को सीएचसी पचपेड़वा में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रमजान की मौत हो गई।

ख्वाब, अकरम व मुश्ताक को जिला अस्पताल से इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें