फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए नवविवाहिता को जलाकर मार डाला

Wed, 16 Sep 2015 11:01 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम विश्नोहरपुर निवासी सुनील कुमार सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार की रात उसकी बहन निशा सिंह (20) को ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला है।
विज्ञापन


 बताया जाता है कि उसने अपनी बहन निशा की शादी नवाबगंज के मोहल्ला सिरसा कॉलोनी निवासी अमित सिंह के साथ बीते मई माह में की थी। लेकिन कम दहेज लाने के लिए निशा को उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे।

सुनील का कहना है कि इस तरह की पहले कई बार निशा ने घर वालों से शिकायत भी की। आखिरकार निशा को उसके ससुराल वालों ने बीते दिन जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी निशा को फैजाबाद अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


वहां से चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर बुधवार को तरबगंज के सीओ विजय आनन्द, तहसीलदार जगदीश सिंह ने घटना का जायजा लिया।

वहीं इस मामले में नवाबगंज के थानाध्यक्ष  राम नगीना सिंह का कहना है कि तहरीर पर मृतका के पति अमित सिंह, ननद प्रिया सिंह व सास माया सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें