फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मिलती है मुक्ति

Sun, 16 Mar 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बालपुर में कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। -संवाद
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। बालपुर कस्बे में कैथोला रोड पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह व ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें पहले दिन गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

करनैलगंज में सरयू के तट पर जल पूजन किया गया। कलश स्थापना के साथ वृंदावन धाम से पधारे प्रवाचक गंगेश कृष्ण जी महाराज ने कथा सुनाई। उन्होंने कहा, श्रीमद्भागवत के श्रवण से मनुष्य को मुक्ति मिलती है। उन्होंने बताया कि संसार में सभी स्थान पर भगवान विराजमान हैं। चाहे जीव हों, पेड़-पौधे हों या जल सभी में भगवान हैं। श्रोता और वक्ता में समानता होनी चाहिए। तभी कथा का सार समझ में आएगा। उन्होंने कहा, सत्य केवल भगवान हैं। सभी को एक दिन बदलना पड़ेगा, लेकिन भगवान वही रहेंगे। इस दौरान मंगल प्रसाद कसौंधन, आशा देवी, राम रुचि अवस्थी, रामकुमार, पंकज कुमार, लवकुश कसौंधन, संगम लाल मोदनवाल, रामनारायण, शिव नारायण, दीपक, पराग नारायण सहित अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें