गोंडा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थीमी पड़ी है लेकिन अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमितों की मौत का सिलसिला अभी भी जारी है। शनिवार को आई रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमण से पीड़ित एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई तथा एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।
कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने लगी है लेकिन संक्रमित व्यक्तियों के मरने का सिलसिला नहीं थम रहा है शनिवार को भी अस्पताल में भर्ती एक लोग की मौत हो गई तथा एक नया कोरोना संक्रमित पाए गए।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने जिले में जमकर तबाही मचाई जिससे 176 से अधिक लोगों की जान चली गई। कोरोना संक्रमण से मौत का सिललिला अभी भी जारी है। वहीं नए संक्रमितों की संख्या दिनों दिन कम होती जा रही है। जिले में इस समय सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 97 बची है। जिसमें 28 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरएस केसरी ने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा कम जरूर हुआ है लेकिन टला नही है। कोरोना को खत्म करने के लिए 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरानारोधी टीका आवश्यक रुप से लगवाना चाहिए। टीकाकरण के लिए जगह-जगह कैंप लगाए गए हैं। गांवों में भी कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण कैंप लगाए जा रहे हैं।