फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही फंसा, एसपी के आदेश पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोतवाली नगर क्षेत्र के शहर से सटे एक गांव की रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी सिपाही के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश बाद रोडवेज पुलिस चौकी के आरोपी सिपाही पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र इलाके में रहने वाली एक युवती ने महिला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पति से उसकी नहीं बनती थी। इसलिए वह कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए के मकान मेें रहने लगी। युवती ने बताया कि डेढ़ साल पहले वह लखनऊ गई थी।
वहां से वापस लौटने के दौरान वह घर जाने के लिए साधन तलाश रही थी। तभी रोडवेज चौकी पर तैनात एक सिपाही लालू कुमार विन्द ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। युवती ने मदद की उम्मीद में सिपाही को अपने पति से विवाद की व्यथा सुनाई। इसके बाद सिपाही ने युवती से उसका मोबाइल नंबर मांगा और कहा कि उसकी सारी समस्या का समाधान करा देगा।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि इसके बाद सिपाही बार-बार उसे कॉल करने लगा और कहा कि शहर में आकर रहो, पति से दूर हो रहने पर सारा मामला सुलट जाएगा। शहर में आकर रहने पर सिपाही ने उससे शादी की इच्छा जताई।
उसने सिपाही से कहा कि पहले पति से तलाक हुए बिना शादी नहीं कर सकती है। आरोप है कि सिपाही शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब वह सिपाही पर शादी का दबाव बनाने लगी तो उसने जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने बताया कि वह पुलिस में शिकायत करने जा रही थी तो सिपाही ने उसे रोक लिया और कहा कि उसी से शादी करेगा। इसके बाद सिपाही उसे ट्रेन से अपने घर ले जा रहा था।
मगर ट्रेन के बस्ती पहुंचने पर वापस लौटा लाया। गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर वापस लौटने का कारण पूछा तो गला दबाकर उसे मारने का प्रयास किया। महिला थानाध्यक्ष पूनम यादव ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें