फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट बनाने के लिए सुविधा शुल्क लेने के आरोप में एक धराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र के पास से एक व्यक्ति को टिकट बनवाने के नाम पर रुपये लेने के आरोप में पकड़ा गया है। बुधवार को रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक भीम सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर उन्होंने अपनी टीम के साथ आरक्षण के पास पहुंचे। वहां एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा था।
विज्ञापन

पुलिस देखकर वह भाग खड़ा हुआ। टीम के लोगों ने दौड़ा कर व्यक्ति को पकड़ा। पूछतांछ में उसने अपना नाम मनोज कुमार सिंह बताया। वह करनैलगंज के अंजनीपुरवा का रहने वाला है। उसके पास से दो आरक्षण टिकट, दो फार्म भरा हुआ और सादे फॉर्म मिले। दो मोबाइल और 920 रुपये भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें