फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख की दो सीटों पर सपा व दो पर निर्दल जीते

Sun, 07 Feb 2016 11:19 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में नवाबगंज ब्लॉक से प्रमुख पद की उम्मीदवार सांसद बृजभूषण शरण सिंह की अनुज वधू अरुंधती सिंह चुनाव हार गईं। उन्हें कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह की अनुज वधू बबिता सिंह ने चार मतों से शिकस्त दी। चार ब्लॉकों में हुए ब्लॉक प्रमुख पदों पर दो पर सपा समर्थित व दो पर निर्दल उम्मीदवारों ने बाजी मारी।
विज्ञापन


रविवार को जिले के चार ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना हुई। नवाबगंज ब्लॉक को छोड़कर सभी ब्लॉकों में शांतिपूर्ण मतदान हुआ।

नवाबगंज ब्लॉक प्रमुखी को लेकर दो बड़े राजनीतिक दिग्गजों ने अपनी प्रतिष्ठा लगा रखी थी। यहां ब्लॉक प्रमुख पद के लिए प्रदेश के कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह ने अपने भाई नरेंद्र सिंह की पत्नी बबिता सिंह को मैदान मे उतारा था।
विज्ञापन


जबकि कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने भाई शशि भूषण सिंह की पत्नी अरंधती सिंह को उम्मीदवार बनाया था। रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बीडीसी सदस्यों ने वोट डाले। जिसमें बबिता सिंह को 39 व अरुंधती सिंह को 35 मत मिले।

इसी तरह से तरबगंज ब्लॉक में सपा समर्थित उम्मीदवार रहीं मायावती चुनाव जीत गईं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीलम को छह वोटों से शिकस्त दी।

जबकि मनकापुर व छपिया में सपा समर्थित उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। छपिया में विंद्रा प्रसाद शुक्ला ने ब्लॉक प्रमुख रहे बाबू राम यादव को आठ मतों से शिकस्त दी।

उधर, मनकापुर ब्लॉक में आजाद विक्रम सिंह ने सपा समर्थित उम्मीदवार संध्या सिंह को 16 मतों के अंतर से हरा दिया।

क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के चुनाव में सत्ता की हनक व नेताओं के मैनेजमेंट के खेल से शुरू हुआ सपा का विजय रथ आखिरकार मनकापुर व छपिया ब्लॉक में रुक गया।

निर्दल उम्मीदवार के तौर पर मनकापुर में आजाद विक्रम सिंह व छपिया में बिंद्रा प्रसाद बाजी मार ले गए। जबकि नवाबगंज में सपा समर्थित बबिता सिंह व तरबगंज में मायावती चुनाव जीत गईं। सत्ता व सत्ता पक्ष के माननीयों के दबाव की राजनीत को देख दूसरे सभी दलों ने सरेंडर कर दिया था।

ब्लॉक प्रमुख पद पर ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दिन से ही सपा का विजयी अभियान शुरू हो गया। नामांकन व परचा उठाने तक जिले की 11 ब्लॉक प्रमुख सीटों पर सपा का कब्जा हो गया था। लेकिन रविवार को चार ब्लॉकों में हुए चुनाव में मनकापुर व छपिया ब्लॉक में सपा को मुंह की खानी पड़ी।
विज्ञापन


जीते-हारे ब्लॉक प्रमुख पद के उम्मीदवार व मिले कुल मत
ब्लॉक     जीते             प्राप्त मत    हारे             प्राप्त मत
नवाबगंज    बबिता सिंह             39        अरंधती सिंह     35
तरबगंज     मायावती             36        नीलम             30
मनकापुर     आजाद विक्रम सिंह        53        संध्या सिंह        37
छपिया     बिंद्रा प्रसाद शुक्ला        31        बाबू राम यादव     23
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें