फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.88 करोड़ से बनेगा उतरौला बस स्टेशन

Sun, 07 Feb 2016 12:01 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र रक्षक सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी का जनहित कार्यों के लिए किया जा रहा आंदोलन आखिरकार रंग लाया। उतरौला बस स्टेशन के निर्माण को शासन ने हरी झंडी दे दी है। उतरौला बस स्टेशन का चालू वित्तीय वर्ष में दो करोड़ 88 लाख 26 हजार रुपये लागत से निर्माण कराया जाएगा। बस स्टेशन का निर्माण कराने के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने बजट मंजूर कर 1.20 करोड़ रुपये की प्रथम किश्त जारी कर दी है।
विज्ञापन


कार्यदाई संस्था यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन को बस स्टेशन के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम की निगरानी में उतरौला बस स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।

उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव मोहम्मद अखलाक खां ने परिवहन आयुक्त को लिखे गए पत्र में कहा है कि उतरौला बस स्टेशन के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन


राज्य सड़क परिवहन निगम ने बस स्टेशन निर्माण के लिए 302.24 लाख रुपये की लागत का प्रारंभिक आगणन करके शासन को रिपोर्ट उपलब्ध कराई थी। 11 जनवरी 2016 को आगणन की धनराशि से 5.6 प्रतिशत की दर से सर्विस टैक्स में कटौती करते हुए 288.26 लाख रुपये लागत से उतरौला बस स्टेशन के निर्माण के लिए बजट मंजूर कर लिया गया है।

वित्तीय वर्ष 2015-16 में बस स्टेशन का निर्माण कराने के लिए 120.00 लाख रुपये की प्रथम किश्त निर्गत कर दी है। कार्यदाई संस्था यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड को उतरौला बस स्टेशन के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 डीएम की निगरानी में बस स्टेशन का निर्माण कार्य कराया जाएगा। कार्यदाई संस्था को निर्माण की गुणवत्ता के साथ-साथ कार्य पूरा कराने का समय भी निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन


विशेष सचिव ने बस स्टेशन निर्माण के लिए निरंतर आंदोलन कर रहे अनशनकारी लोकतंत्र रक्षक सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी को भी बजट मंजूरी की सूचना भेजी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें