फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आंबेडकर जयंती पर आज शहर से गांव तक होंगे कार्यक्रम

Mon, 13 Apr 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी। इसके बाद उनके जीवन, व्यक्तित्व व कृतित्व पर गोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें जिलाधिकारी समेत सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11 बजे माध्यमिक विद्यालयों में आंबेडकर के जीवन पर भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। 11:30 बजे प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा डॉ. आंबेडकर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को जागरूक किया जाएगा। मध्याह्न 12 बजे टाउन हॉल में डॉ. आंबेडकर के विचारों पर आधारित गोष्ठी आयोजित होगी। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। सभी तहसीलों में भी दोपहर 12 बजे गोष्ठियों और कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें उपजिलाधिकारी व तहसीलदार भाग लेंगे। ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं के माध्यम से संविधान जागरूकता कार्यक्रम और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें