मोतीगंज। सीहागांव निवासी घटुकनाथ (95) का शव शनिवार देर रात छजवा बाजार स्थित बेटी के घर में सीढ़ी की सरिया से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पश्चिम बंगाल के बाकुडा जिले के पालोसायर थाना क्षेत्र के रखलडगा गांव निवासी बेटे विक्रम अधिकारी ने बताया कि कई वर्षों से उसके पिता सीहा गांव में परिवार के साथ रहकर दवा की दुकान करते थे। वह तीन दिन पूर्व बहन रुपाली के घर गए थे।
शनिवार भोर बहन सोकर उठी तो देखा कि पिता का शव सीढ़ी पर फंदे से लटक रहा था। बहन ने फोन पर इसकी जानकारी दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा वह पुलिस को सूचना देने के बाद शव उतारकर अपने घर ले आए। अतिरिक्त निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (संवाद)