फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिस्तर पर पड़े बुजुर्ग को मारपीट मामले में बनाया आरोपी

Wed, 04 Feb 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पसका। तीन माह से बिस्तर पर पड़े बीमार बुजुर्ग (81) के खिलाफ भी पुलिस ने मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर ली। परसपुर नगर पंचायत के पूरे धिरजा निवासी वृद्ध किशुन दत्त पांडेय (81) के पड़ोसी जितेंद्र ने पुलिस को 20 जनवरी को तहरीर दी थी।
विज्ञापन

कहा कि चंद्र प्रकाश, प्रतीक व किशुन दत्त पांडेय ने रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट की थी। किशुनदत्त के परिजनों ने बताया कि वह 81 वर्ष के हैं। बीमारी की वजह से तीन महीने से बिस्तर पर हैं। चलने-फिरने में दिक्कत है।
इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें आरोपी बना दिया है। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यदि मामले में बीमार बुजुर्ग को आरोपी बनाया गया है तो विवेचना के दौरान बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें