फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुक्त ने की खाद्य आपूर्ति एवं धान खरीद की प्रगति की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कमिश्नर एसवीएस रंगाराव ने शुक्रवार को आयुक्त सभागार में धान खरीद की स्थिति एवम् खरीद के सापेक्ष किसानों को भुगतान की स्थिति के साथ ही भारतीय खाद्य निगम की ओर से की गई खरीद के सापेक्ष चावल की आपूर्ति आदि की स्थिति की गहन समीक्षा की।
विज्ञापन

आयुक्त ने समीक्षा बैठक में सभी उप संभागीय विपणन अधिकारियों को दस दिन की मोहलत देते हुए कहा कि धान क्रय करने वाली एजेंसियां किसानों का शत प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित कराते हुए उन्हें रिपोर्ट दें। कहा कि एफसीआई को खरीद के सापेक्ष चावल भिजवाना सुनिश्चित कराएं।
उन्होंने कहा कि राइस मिलर्स से समन्वय बनाकर मिल को चावल की आपूर्ति तथा आपूर्ति के सापेक्ष चावल की आपूर्ति खाद्य एवं रसद विभाग को सुनिश्चित कराएं। आयुक्त ने खाद एवं रसद विभाग की समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत मंडल में कुल प्रचलित यूनिटों में 98.56 प्रतिशत आधार सीडिंग होने के मद्देनजर बाकी आधार सीडिंग भी पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने रिक्त दुकानों का व्यवस्थापन इसी माह में कराए जाने के भी निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त वीरेंद्र प्रसाद पांडेय, प्रभारी संभागीय खाद्य नियंत्रक, डिप्टी आरएमओ गोंडा प्रज्ञा मिश्रा, डीएसओ गोंडा वीके महान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें