फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों को लगाई कड़ी फटकार

Tue, 11 Aug 2015 11:26 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देवीपाटन मंडल के आयुक्त मुरलीधर दूबे नेे विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में फिसड्डी रहने पर  लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को चेतावनी दी कि सरकार की प्राथमिकता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने राज्य पोषण मिशन के तहत गोद लिए गांवों का मुख्य विकास अधिकारी श्रावस्ती के द्वारा निरीक्षण न करने नाराजगी व्यक्त की। आयुक्त ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विकास कार्यक्रमों का निरंतर अनुश्रवण कर लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चिन्हित कर दंडित करें।

मंडलायुक्त मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में विकास कार्यक्रमों की मंडलीय समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने संभावित बाढ़ से निपटने, आगामी पंचायत चुनाव, लेखपाल भर्ती परीक्षा तथा सावन में कांवड़ मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां युद्धस्तर पर पूरी करने के निर्देश सभी जिलाधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा डीएम को निर्देश दिये कि वे अपने जनपदों में विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु रूट लेबल वर्कर को क्रियाशील करें, तभी सरकार की मंशानुरूप लक्ष्य की प्राप्ति संभव हो सकेगी। टीकाकरण में मंडल के जनपद श्रावस्ती व बहराइच, प्रदेश में अंतिम स्थान पाने पर नाराजगी व्यक्त की और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि लापरवाह कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें।

उन्होंने बाल स्वास्थ्य योजना व टीकाकरण में गोंडा जनपद के पिछड़ने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमर सिंह कुशवाहा से जवाब तलब किया है। उन्होंने कहा कि आगामी बैठक से पूर्व यदि स्थिति नहीं सुधरी तो वे स्वयं कार्यवाही करने के लिए बाध्य होंगे।

उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि गोंडा में शीघ्र न्यूट्रिशन रिहेबलेशन सेंटर की स्थापना कर कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की समुचित देखभाल करें। मंडलायुक्त ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में कार्य कर रही कार्यदायी संस्थाओं पर नजर रखें तथा उनके कार्यों का एक रोड़ मैप लेकर उसका प्रचार-प्रसार कराएं।
विज्ञापन


आने वाले पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं को पूरा करने के लिए एक समयबद्ध कार्यक्रम सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें