परसपुर। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व केंद्रीय दुर्गापूजा महासमिति के प्रतिनिधिमंडल ने मूर्ति चोरी मामले में बृहस्पतिवार को एसपी विनीत जायसवाल से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने खोड़ारे के ग्राम फंदहा दौलतपुर ग्रंट में मंदिर के आसपास की भूमि के समीप जमीन पर कब्जे और परसपुर कस्बा स्थित प्राचीन मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति के चोरी होने के एक माह से अधिक समय व्यतीत होने के बाद भी बरामदगी न होने पर कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में विहिप के प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख धर्मेंद्र, बजरंग दल के प्रांतीय नेता राकेश वर्मा गुड्डू, महेश तिवारी, भरत गिरी, विपिन शुक्ल, दया प्रकाश, लालता प्रसाद वर्मा, उमेश श्रीवास्तव, अरुण सिंह मौजूद रहे। परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने भी मूर्तियों की बरामदगी के मामले में एसपी को पत्र दिया। बताया कि एसपी ने जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया है। (संवाद)