फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नहर खंड दो के कार्यालय में लगी आग से अभिलेख राख

विज्ञापन
फोटो-17-गोंडा के सरयू नहर खंड दो कार्यालय में आग लगने से जले अभिलेख। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। शहर के गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित सरयू नहर खंड द्वितीय के कार्यालय में सोमवार की देर रात शार्ट-सर्किट से आग लग गई। आग में कार्यालय के जरूरी अभिलेख व फर्नीचर जलकर राख हो गया। आग की सूचना पर आधे घंटे बाद पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग से कितने का नुकसान हुआ है। इसका अभी आकलन नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

सरयू नहर खंड द्वितीय में सोमवार की शाम कार्यालय अवधि समाप्त होने के बाद अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय में ताला लगाकर अपने घर चले गए। इसी बीच देर रात तकरीबन साढ़े नौ बजे शार्ट सर्किट से कार्यालय में आग लग गई। आग की लपटें बढ़ती गईं। कार्यालय से धुआं निकलता लोगों ने देखा तो कार्यालय कर्मियों को सूचना दी गई। आग की सूचना पर देर रात तकरीबन दस बजे अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग से कार्यालय के जरूरी अभिलेख व फर्नीचर जलकर राख हो गए। आग से कितने का नुकसान हुआ है। अभी आकलन नहीं किया जा सका है। सरयू नहर खंड द्वितीय के सहायक अभियंता सूर्य प्रकाश गौड़ ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
आग की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित
सरयू नहर खंड द्वितीय के कार्यालय में सोमवार की रात आग लगने के कारणों की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा। सरयू नहर खंड द्वितीय के सहायक अभियंता सूर्य प्रकाश गौड़ ने बताया कि कार्यालय में किन कारणों से आग लगी। इसमें कितना नुकसान हुआ। जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें