फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह करोड़ से ओडीएफ बनेगा मुजेहना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत मुजेहना ब्लॉक को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने के लिए 6 करोड़ 61 लाख 20 हजार का बजट निर्धारित किया गया है। बताया जा रहा है कि इससे ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतें पूर्ण रूप से खुले में शौच से मुक्त हो जाएंगी। इस योजना के तहत शनिवार को कोल्हुआ ग्राम पंचायत के मुंगरौल गांव के मुंगरौल देवी के स्थान पर सामुदायिक शौचालय की नींव रखी गई और कार्य प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन

प्रभारी एडीओ पंचायत दिलीप कुमार उपाध्याय ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत ब्लाक की सभी 57 ग्राम पंचायतों में दो-दो सामुदायिक शौचालय बनाने की योजना है। जिसमें शनिवार को कोल्हुआ ग्राम पंचायत के मुंगरौल गांव के मुंगरौल देवी के स्थान पर 4 सीटर का महिला एवं पुरुषों के लिए सामुदायिक शौचालय बनना प्रारंभ हो गया है। इस योजना को प्राथमिकता के तौर पर सभी ग्राम पंचायतों में दो-दो शौचालय बनाया जाएगा। जिससे क्षेत्र पूर्ण रूप से खुले में शौच से मुक्त हो सके। इस अवसर पर पूर्व मंडलध्यक्ष भाजपा चंद्र प्रकाश शुक्ला मदन मिश्रा, पूर्व प्रधान इंद्र बहादुर सिंह, विजय प्रताप सिंह, अरुण शुक्ला, राम बहादुर यादव, आदेश सिंह, लेखपाल मोहम्मद अकादमी, ग्राम विकास अधिकारी अनिल चौधरी, मनीष शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें