फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। पेड़ारन गांव के मजरे केवलनपुरा गांव के एक बागीचे में शनिवार की दोपहर एक युवक शव गमछे के सहारे पेड़ से लटकता मिला। क्षेत्र पंचायत सदस्य की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मोतीगंज थाना क्षेत्र के पेड़ारन गांव के रहने वाले कन्हैयालाल पासवान (28) पुत्र जानकी प्रसाद का शव गांव के पश्चिम तरफ स्थित एक बागीचे में पेड़ से गमछे के सहारे लटकता मिला। गांव वालों ने पेड़ पर शव लटकता देखा तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर क्षेत्र पंचायत सदस्य राम प्रकाश वर्मा भी मौके पर पहुंचे। राम प्रकाश वर्मा ने इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। थाना मोतीगंज के वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि वह मौके पर गए थे। कन्हैया लाल पासवान मंदबुद्धि का युवक था। बताया कि शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें