फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिना नोटिस दिए निर्माण शुरू करने पर जताई आपत्ति

Wed, 03 Jun 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल मसकनवा बाजार की ओर से डीएम को छह सूत्री मांगपत्र सौंपा गया। संगठन के अध्यक्ष विनोद कुमार मोदनवाल, महामंत्री भरतलाल त्रिपाठी व कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मसकनवा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर समपार फाटक पर 92 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए कवायद चल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण के लिए अभी तक न विधिवत भूमि का अधिग्रहण किया गया है और न ही सीमांकन की प्रक्रिया पूरी की गई है। इससे प्रभावित होने वाले लोगों को कोई नोटिस भी नहीं दिया गया है। बताया कि एक जून को सेतु निगम के अवर अभियंता की अगुवाई में कर्मी पहुंचे थे और सीमांकन व निर्माण की तैयारी करने लगे।
इस पर व्यापारियों ने आपत्ति जताई। कहा कि मसकनवा बाजार में 500 दुकानें व आवास हैं। हजारों लोगों की जीविका चल रही है। बिना पुनर्वास और मुआवजा दिए सैकड़ों परिवार बेघर हो जाएंगे। उन्होंने सर्वे कराकर मुआवजा देने, पुनर्वास एवं वैकल्पिक व्यवस्था की कार्ययोजना बनाने तथा व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी मांगों पर सुनवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें