दुबहा बाजार। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ वीडियो वायरल करने के आरोप में कौड़िया पुलिस ने एक युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उपनिरीक्षक शेषनाथ पांडेय ने यह एफआईआर दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान लोगों ने बताया कि बौनापुर निवासी पल्लवी शुक्ला ने एक वीडियो वायरल किया है। इसमें समुदाय व वर्ग विशेष के लोगों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। भीम आर्मी के संस्थापक व नगीना से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सांसद चंद्रशेखर आजाद पर भी टिप्पणी की गई है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि युवती के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।