फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पोषण ट्रैकर एप से होगी बच्चों और गर्भवती की निगरानी

Thu, 21 May 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को मोहल्ला मेवतियान स्थित बाल विकास शहरी परियोजना कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पोषण ट्रैकर एप के क्रियान्वयन के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता शहरी परियोजना अधिकारी नीतू रावत ने की। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र डिजिटल हों। पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, बच्चों और पोषाहार वितरण की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा सकेगी। सभासद शाहिद अली कुरैशी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज की नींव हैं। मोबाइल फोन मिलने से उनका काम आसान होगा और शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकेंगी।
सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद आफताब तन्हा, पूर्व प्रधानाध्यापक सैयद अब्दुल मुजीब, आंगनबाड़ी संघ के मंडल संरक्षक राजेश श्रीवास्तव, जिला संयोजक संगम लाल शर्मा, मुख्य सेविका सुशीला, नेहा परवीन, मोनिका रावत, दिव्या पाठक, शिवांगी, सीमा जायसवाल, रामबली सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें