फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सर्दी, बुखार के मरीज बढ़े

Mon, 16 Nov 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के त्योरासी पीएचसी में मरीजों का इलाज करतीं डॉक्टर।
विज्ञापन
परसपुर/हलधरमऊ/मसकनवा। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में सर्दी-जुकाम, बुखार और त्वचा संबंधी एलर्जी के मरीजों की संख्या अधिक रही। सात पीएचसी में 182 मरीज पहुंचे, जिनमें 105 सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी मौसमजनित बीमारियों से पीड़ित मिले।
विज्ञापन


कई केंद्रों पर मरीजों को जांच और दवाओं की सुविधा मिली, जबकि कुछ स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर और फार्मासिस्ट की गैरमौजूदगी से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। परसपुर क्षेत्र के पीएचसी भौरीगंज में डॉ. मुकेश गुप्ता ने दोपहर 1:13 बजे तक 15 मरीजों का उपचार किया। त्योरासी में डॉ. शानू सिंह ने 35 और मंगुरा बाजार में डॉ. रवींद्र नाथ ने 30 मरीजों की जांच की। वहीं, तिवारी पुरवा में डॉ. दीपक ने 18 मरीजों का उपचार किया। इन केंद्रों पर सर्दी-जुकाम, बुखार, सांस लेने में दिक्कत और त्वचा संबंधी एलर्जी से पीड़ित मरीज पहुंचे।

हलधरमऊ के पीएचसी बरांव में डॉक्टर और फार्मासिस्ट मौजूद नहीं मिले। यहां लैब टेक्नीशियन (एलटी) नागेंद्र कुमार ने 10 मरीजों की जांच की, जबकि वार्ड बॉय रवि यादव ने दवाओं का वितरण किया। पीएचसी नहवापरसौरा में दोपहर 1:30 बजे तक 37 मरीज पहुंचे। इनमें अधिकांश खांसी, जुकाम, बुखार और चर्मरोग से पीड़ित थे। यहां आयुष चिकित्सक डॉ. उदेश कुमार और फार्मासिस्ट मनोज श्रीवास्तव मौजूद रहे। हालांकि, अस्पताल में पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


उधर, मसकनवा पीएचसी में आयुष चिकित्सक डॉ. डीसी वर्मा ने 55 मरीजों का उपचार किया। यहां एमबीबीएस चिकित्सक, विशेषज्ञ और महिला चिकित्सक के साथ एएनएम भी मौजूद नहीं मिलीं। ऐसे में पंजीकरण, जांच और दवा वितरण की जिम्मेदारी अन्य कर्मचारियों ने संभाली। सीएचओ अनीता यादव ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम के कारण लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। लोगों को इसके लिए सावधानी बरने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें