फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया जागरूकता अभियान

Thu, 12 Mar 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
करनैलगंज में जागरूकता रैली निकालते एनएसएस के स्वयंसेवक। - संवाद 
विज्ञापन
करनैलगंज/धानेपुर। सरयू डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में बृहस्पतिवार को भूगर्भ जल संरक्षण, जल संरक्षण और कचरा प्रबंधन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

पहले सत्र में पवन कुमार मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ‘छोड़ो अपने सारे काम, आओ चलो करें मतदान’ जैसे नारे लगाए। द्वितीय सत्र में प्राचार्य डाॅ. आरबी सिंह ने वर्षा जल संचयन, नल बंद रखने और भूजल संचयन से पानी बचाने की अपील की। उन्होंने कचरा प्रबंधन के लिए भी काम करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में डाॅ. शैलेंद्र बहादुर सिंह, डाॅ. त्रिपुरारी दूबे, डाॅ. ममता मिश्रा, पूनम, अंजली, रुचि, रोहित, कपिल, कोमल, अर्चना आदि स्वयंसेवक व ग्रामीण मौजूद रहे।

धानेपुर संवाद के अनुसार, उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवदीन खरिहा में आयोजित शशिभूषण शरण सिंह महाविद्यालय के शिविर में स्वयंसेवकों ने शिवदीन खरिहा व बढ़ई पुरवा में जागरूकता अभियान चलाया। डाॅ. ज्ञानेंद्र शुक्ल ने बताया कि छात्रों ने स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता, पर्यावरण सुरक्षा, मतदाता जागरूकता और एसआईआर की जानकारी दी। अभियान में काजल, निशा, गायत्री, नसरीन, स्वेता, शिप्रा आदि छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें