फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अब कोटेदारों को भी मिली एसआईआर की जिम्मेदारी

Tue, 25 Nov 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में बीएलओ के साथ अब कोटेदारों को भी जिम्मेदारी दी गई है। एसडीएम नेहा मिश्रा ने चारों आपूर्ति निरीक्षकों और कोटेदारों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में शत-प्रतिशत एसआईआर प्रपत्र भरवाकर जमा कराएं।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि बीएलओ द्वारा फॉर्मों का वितरण काफी हद तक पूरा कर लिया गया है। अब उन्हें भरवाकर जमा कराने में कोटेदार भी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में बीएलओ, सुपरवाइजर, शिक्षक और कोटेदार सभी की जिम्मेदारी तय की गई है। कोटेदारों की निगरानी के लिए संबंधित आपूर्ति निरीक्षकों को लगाया गया है।

एसडीएम ने बताया कि जिन स्थानों पर ऑनलाइन फीडिंग में दिक्कत हो रही है, वहां के बीएलओ, सुपरवाइजर और कोटेदारों को फॉर्म के साथ तहसील बुलाया जा रहा है। यहां कंप्यूटर से फीडिंग कराई जा रही है। एसआईआर के कार्य में लापरवाही बरतने वाले पांच सहायक अध्यापकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र भेजा गया है। इनमें परसपुर के दो, करनैलगंज, कटरा बाजार और हलधरमऊ ब्लॉक के एक-एक शिक्षक शामिल हैं। एसडीएम ने कहा कि किसी कोटेदार की लापरवाही पाई गई तो उसके विरुद्ध भी निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें