इसके साथ ही टैंपो चालकों की वर्दी पर नेमप्लेट के साथ ही उनका मोबाइल नंबर भी दर्ज होगा। इससे पुलिसकर्मियों के साथ ही टैंपो में सवार लोगों को जरूरत पड़ने पर वह चालक से संपर्क कर सकेंगे।
संभागीय परिवहन विभाग ने गोंडा शहर के लिए 275 टैंपो का परमिट जारी कर रखा है। परमिट में सवारियों की सीट भी निर्धारित कर रखी है। मगर शहर में मौजूदा समय में 556 टैंपो दौड़ रहे हैं। इससे जहां शहर की सड़कों पर ट्रैफिक का लोड बढ़ा है, वहीं बेतरतीब ड्राइविंग से हादसे भी हो रहे हैं।
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए अब टैंपो चालकों को वर्दी में ही टैंपो चलाना होगा। टैंपो चालक वर्दी के साथ ही नेमप्लेट लगाएंगे और नेमप्लेट पर ही उनका मोबाइल नंबर होगा।