गोंडा। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर हो रही राजनीति पर राहुल गांधी और कांग्रेस को नसीहत देते हुए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि 2025 में राहुल गांधी और कांग्रेस को गंभीर हो जाना चाहिए, क्योंकि देश को उनकी जरूरत है। जब सरकार ने स्मारक स्वीकृत कर दिया तो फिर राजनीति क्यों हो रही है। प्रधानमंत्री का वचन ही अपने आप में स्वीकृति है। पूर्व पीएम के अपमान के बयान पर कहा कि कोई अपमान नहीं किया, बस सवाल किया कि आपने नरसिम्हा राव के साथ क्या किया। उनके शव को कांग्रेस कार्यालय तक नहीं जाने दिया।
विश्नोहरपुर स्थित अपने पैतृक निवास पर इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियाें को प्रोत्साहित करने के बाद कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया से बातचीत की। उन्हाेंने राहुल गांधी का बिना नाम लिए कहा कि वह चाहते हैं कि उनके परिवार के अलावा किसी की समाधि दिल्ली में न बने। कहाकि मैं चाहूंगा कि राहुल गांधी अयोध्या आकर भगवान राम व हनुमान के दर्शन करें और सदबुद्धि प्राप्त करें।
पूर्व सांसद ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के बयान पर टिप्पणी करने से मना कर दिया, कहा कि वह ड्रामा पार्टी है। इसके बाद जनता से मिलने हुए वे पूर्व सांसद ने अधिवक्ता अकबाल बहादुर श्रीवास्तव के आवास पहुंचकर परिजनों से मिले। इसके बाद जेलरोड स्थित सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के आवास पर पहुंचकरउनके पिता के निधन पर शोक जताया।