विश्नोहरपुर (गोंडा)। विश्नोहरपुर गांव स्थित इंडोर स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय अवध बैडमिंटन प्राइजमनी चैंपियनशिप का बुधवार को समापन को गया। विभिन्न वर्गों में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह के पैतृक गांव विश्नोहरपुर में आयोजित तीन दिवसीय अवध बैडमिंटन प्राइजमनी चैंपियनशिप में तीसरे दिन मेंस डबल में गोरखपुर के अयान खान व विप्रांश विजेता रहे। उन्होंने अयोध्या के अभय मोटवानी व अंकित वर्मा को 21-17 व 25-23 से पराजित किया।
60 प्लस मेंस डबल में बहराइच के राणा अनिल सिंह व राकेश की जोड़ी ने विजेता का खिताब हासिल किया। संदीप सिंह व सीताराम उपविजेता रहे। सभी विजेताओं को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर चेयरमैन डाॅ. सत्येंद्र सिंह, डाॅ. नवीन सिंह, पिंकल सिंह, डाॅ. अजय मिश्र सहित अन्य उपस्थित रहे।