फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 1214 पंचायतों के 15408 वार्डों में होंगे चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में पंचायतों का पुनर्गठन पूरा हो गया और 160 नई पंचायतें बन गई हैं। नई पंचायतों के गठन के बाद अब 1054 से बढ़कर पंचायतों की संख्या 1214 हो गई हैं। इसके साथ ही पंचायतों में वार्डों के गठन की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।
विज्ञापन

1214 पंचायतों में अब वार्डों की संख्या भी 13176 से बढ़कर 15408 हो गई हैं। इन वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव भी पंचायत चुनाव में साथ ही होंगे। इसके साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों के पदों को लेकर मंथन हो रहा है। 14 जनवरी तक पुनर्गठन की सारी कार्रवाई पूरी हो जानी है। इसके बाद सभी की निगाहें पंचायतों के आरक्षण पर टिक गई हैं।
पंचायतों में सदस्यों के बिना कोरम ही पूरा नहीं होता है, पंचायतों के गठन के लिए सदस्यों का होना जरूरी है। पुनर्गठन की कार्रवाई 2011 की जनगणना के आधार पर ही हो रही है। वार्ड परिसीमन पूरे होने के बाद ही आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। निर्धारित मानक के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों में वार्ड परिसीमन की कार्रवाई सचिव व एडीओ पंचायतों ने तैयार किया है।
विज्ञापन

पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए ब्लॉकवार मजिस्ट्रेट व जिला स्तरीय अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। सबसे पहले ग्राम पंचायतों में वार्ड परिसीमन हो रहा है। पंचायतों में वार्डों के गठन की प्रक्रिया काफी अहम मानी जाती है। बताया जा रहा है कि जो तैयारी की गई है उसके आधार पर जिले की 1214 ग्राम पंचायतों में वार्ड की संख्या बढ़कर 15408 हो जाएगी। इन पदों पर सदस्य के चुनाव होंगे और इसी से पंचायतों का कोरम पूरा हो सकेगा।
नए वार्डों से बदल जाएगी पंचायतों की सूरत
नए पंचायतों के गठन के बाद वार्डों के परिसीमन होना जरूरी हो गया था। पंचायतों का कोरम पूरा होने के लिए 9, 11, 13 सदस्य कम से कम एक गांव पंचायत में होने चाहिए। इससे नई पंचायतों के आधार पर ब्लॉक वार वार्डों के गठन की कार्यवाही की जा रही है। प्रस्तावित वार्डों के लागू होने से पंचायतों की सूरत भी बदल जाएगी।
जिले के झंझरी की 92 पंचायतों में 1186 सदस्य होंगे। इसी तरह पंडरीकृपाल के 57 पंचायतों में 707, मुजेहना के 62 पंचायतों में 806, इटियाथोक के 85 पंचायतों में 1063, रुपईडीह के 106 पंचायतों में 1302, कर्नलगंज के 74 पंचायतों में 928, कटराबाजार के 78 पंचायतों में 1006, हलधरमऊ के 68 पंचायतों में 870, परसपुर के 75 पंचायतों में 975, तरबगंज के 59 पंचायतों में 781, नवाबगंज के 71 पंचायतों में 903, बेलसर के 54 पंचायतों में 724, वजीरगंज के 75 पंचायतों में 935, मनकापुर के 92 पंचायतों में 1156, बभनजोत के 79 पंचायतों में 989, छपिया के 87 पंचायतों में 1077 सदस्य होंगे। यही पंचायतों की होने वाली बैठकों में कार्य योजनाओं पर अपनी सहमति देंगे।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
16 जिले में क्षेत्र पंचायतों की संख्या
1281 क्षेत्र पंचायत वार्ड
01 जिला पंचायत
51 जिला पंचायत वार्ड
1054 ग्राम पंचायत
13141 ग्राम पंचायत वार्ड पुराना
15408 परिसीमन के बाद प्रस्तावित वार्ड
1214 पुनर्गठन के बाद ग्राम पंचायत
पंचायतों में वार्डों के गठन की प्रक्रिया चल रही है। तय समय पर गठन की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। इसके साथ ही अन्य तैयारियों भी पूरी की जा रही हैं।
- शशांक त्रिपाठी, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें