गोंडा। रेलवे प्रशासन जल्द ही यात्रियों को बेहतर सुविधा के लिए गोंडा रेलवे स्टेशन पर बैटरी रिक्शा का संचालन शुरू करने जा रहा है। इसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बता दें कि अभी तक देश के प्रमुख बड़े रेलवे स्टेशनों पर दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों, बुजुर्गों व जरूरतमंदों के लिए बैटरी चालित रिक्शा की सेवा उपलब्ध है।
इसी के मद्देनजर रेलवे प्रशासन बहुत जल्द ही गोंडा रेलवे स्टेशन पर सुविधा प्रदान किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे परामर्श दात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव के प्रयास से रेलवे ने यह सुविधा प्रदान की है। जेडआरयूसीसी मेंबर व भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव ने लखनऊ मंडल के रेलवे अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया है।