गोंडा। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से संबद्ध एलबीएस महाविद्यालय में अध्ययनरत द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। महाविद्यालय ने आवेदन फार्म और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 21 मई कर दी है। पहले यह तिथि 18 मई निर्धारित थी।
विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय प्रशासन ने लेखपाल भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद आवेदन फार्म जमा करने की व्यवस्था की है। बृहस्पतिवार को लेखपाल भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद दोपहर एक बजे से छात्रों के फार्म जमा किए जाएंगे। प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं का आवेदन अभी तक जमा नहीं हो सका है, वे निर्धारित विस्तारित तिथि तक अपना फार्म और शुल्क आसानी से जमा कर सकते हैं।