फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 436 ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस

Mon, 22 Jun 2026 09:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) लालजी दूबे ने जिले की 436 ग्राम पंचायतों के सचिवों को नोटिस जारी किया है। आरोप है कि कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से प्राप्त होने वाली आय को ओएसआर खातों में जमा नहीं किया गया। सचिवों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित सचिवों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि पंचायतीराज निदेशालय की ओर से ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए गए थे कि सीएससी के माध्यम से होने वाली आय को नियमित रूप से ग्राम पंचायतों के ओएसआर खातों में जमा कराया जाए। इसके बावजूद बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतों में इस व्यवस्था का पालन नहीं किया गया।
पोर्टल पर उपलब्ध 15 जून 2026 तक की रिपोर्ट की समीक्षा में सामने आया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान जिले की ग्राम पंचायतों को सीएससी संचालन से कुल 80,280 रुपये की आय प्राप्त हुई, लेकिन 1,150 रुपये ही ओएसआर खातों में जमा किए गए। शेष धनराशि खातों में जमा न होने पर विभाग ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता माना है। डीपीआरओ ने बताया कि यदि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं प्राप्त हुआ या धनराशि जमा नहीं कराई गई तो संबंधित सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें