फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आरआरसी सेंटर न बनवाने पर ग्राम प्रधान को नोटिस

Fri, 27 Jun 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मुजेहना ब्लॉक के बैजलपुर गांव में आरआरसी सेंटर का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। कई बार नोटिस के बावजूद ग्राम प्रधान ने कोई जवाब तक नहीं दिया। इस पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने गंभीर रुख अपनाते हुए प्रधान को नोटिस जारी किया है। 15 दिन में जवाब न देने पर पंचायतीराज अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


डीपीआरओ लालजी दूबे ने बताया कि मुजेहना ब्लॉक के बैजलपुर गांव को वर्ष 2023-24 में ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम पंचायत में चयनित किया गया था। इसके लिए गांव में आरआरसी सेंटर का बनवाया जाना था, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू ही नहीं कराया गया। पंचायत सचिव नौशाद अहमद अंसारी ने आरआरसी सेंटर निर्माण, पंचायत सहायक व सामुदायिक शौचालय के केयरटेकर को मानदेय देने के लिए कई बार कहा, लेकिन प्रधान ने रुचि नहीं ली। डीपीआरओ ने बताया कि बीते छह जून को ग्राम प्रधान मो. अफराहीम बिना किसी सूचना के मुंबई चले गए। ऐसे में प्रतीत हो रहा है कि प्रधान ग्राम पंचायत में कोई कार्य करने के इच्छुक नहीं हैं। बीते दिसंबर में भी उन्हें चेतावनी जारी की गई थी। प्रथमदृष्टया ग्राम प्रधान को दोषी मानते हुए डीएम नेहा शर्मा ने नोटिस जारी किया है। 15 दिन के अंदर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण तलब किया गया है। यदि स्पष्टीकरण नहीं मिला तो पंचायतीराज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं, एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें