फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वसूली में खराब प्रगति पर आबकारी अधिकारी को नोटिस

Thu, 19 Feb 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने कर-करेत्तर राजस्व वसूली एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। आबकारी विभाग की प्रगति असंतोषजनक मिलने पर पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

डीएम ने तहसीलवार बकाया वसूली की समीक्षा की। कहा कि लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागों के अधिकारियाें को निर्देश दिए कि पोर्टल पर सही आंकड़े अपलोड किए जाएं तथा योजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित की जाए।
बैठक में कर एवं निबंधन विभाग, आबकारी, नगर निकायों और जल निगम को विशेष रूप से लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें