फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन ड्यूटी में लगे 109 अधिकारियों को नोटिस, एक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता सत्यापन कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध उप जिलाधिकारी करनैलगंज ने बड़ी कार्रवाई की है। मतदाता सत्यापन में लगे कर्मचारियों को 2 नवंबर तक हर हाल में सत्यापन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ज्ञान चंद्र गुप्ता ने बताया कि सत्यापन कार्य न करने के कारण पर्यवेक्षक/लेखपाल विजय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक विजय कुमार सिंह पर ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से न करने का आरोप है। माना जा रहा है कि लापरवाही से मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य आगे नहीं बढ़ रहा है। इसके साथ ही पूरे तहसील में एसडीएम ने जांच की है। समीक्षा के दौरान कई क्षेत्रों में लापरवाही उजागर हुई है और एसडीएम ने करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में लगे 81 बूथ लेवल ऑफीसर एवं 28 सुपरवाइजर लेखपाल को विभागीय कार्रवाई के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि कटरा विधानसभा क्षेत्र में 38 बूथ लेवल ऑफिसर 19 सुपरवाइजर के विरुद्ध कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया गया है।
वहीं संविदा कर्मी बीएलओ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षामित्र, रोजगार सेवक, नलकूप चालक, सफाईकर्मियों की सेवा समाप्त करने के लिए विभाग द्वारा नोटिस भेजा जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि 2 नवंबर तक जिन बूथ लेवल ऑफिसर द्वारा मतदाता सत्यापन सूची तैयार कर नहीं सौंपी गई तो इससे बड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी। हर हाल में सत्यापन में लगे कर्मचारी इस कार्य को तत्परता से पूरा करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें