फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 राइस मिलर्स को नोटिस

Sat, 03 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी धान की कुटाई के लिए चिन्ह्ति राइस मिलरों की ओर से मार्केटिंग विभाग को बैंक गारंटी न दिये जाने व क्रय केंद्रों से अनुबंध प्रक्रिया को पूरा कर क्रय केंद्रों से कुटाई के लिए धान न उठान करने के आरोप में जिला प्रशासन ने 16 राइस मिलर्स को नोटिस जारी किया है। सरकार की ओर से मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद की जा रही है।
विज्ञापन


धान खरीद के तहत क्रय केंद्रों पर खरीदे गये धान की कुटाई के लिए जिले की राइस मिलरों को धान कुटाई के निर्देश दिये गये थे। लेकिन इस बाबत राइस मिलरों ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस बाबत मार्केटिंग विभाग ने प्रकरण की रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी।

इस पर अपर जिलाधिकारी/जिला खरीद अधिकारी त्रिलोकी सिंह ने बैंक गारंटी न कराने व क्रय केंद्रों से अनुबंध न करने के आरोप में राइस मिल मेसर्स आनंद राइस मिल, मेसर्स त्रिरुपति कामर्शियल, ओम इंडस्ट्रीज, अमित गृह उद्योग, बालाजी उद्योग, आनंद राइस मिल कौडिय़ा, अभिषेक इंडस्ट्री, अग्रवाल इंडस्ट्रीज, अतुल इंडस्ट्रीज, भीखाराम उद्योग, स्टार राइस मिल, श्रीश्याम उद्योग, पार्श्वनाथ इंडस्ट्रीज, मंगल राइस मिल, निकुंज उद्योग व गोस्वामी राइस मिल करनैलगंज को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन


एडीएम ने राइस मिल संचालकों को चेतावनी दी है कि सरकारी धान खरीद प्रभावित हो रही है। ऐसे में अनुबंध कराकर बैंक गारंटी उपलब्ध कराएं। आगे धान खरीद प्रभावित होने पर मिल पर कड़ी कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें