फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: संदेह के घेरे में आए तीन परीक्षा केंद्रों को नोटिस

Fri, 07 Mar 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के तीन और परीक्षा केंद्र संदेह के दायरे में आए हैं। डीआईओएस की जांच में इन केंद्रों का सीसीटीवी कैमरा परीक्षा के दौरान ऑफलाइन मिला है। कैमरा टाइम आउट होने के कारण इन परीक्षा केंद्रों की वास्तविक स्थिति का पता लगाना में भी मुश्किल हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह की पाली में इंटरमीडिएट कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र, कंम्प्यूटर के साथ ही हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। अधिकारियों की जांच के बाद बोर्ड परीक्षा की शुचिता के संदेह के दायरे में आए परसा गोड़री के हरिकृष्ण ओझा इंटर कॉलेज के साथ ही हाजी नुरूल हसन इंटर कॉलेज गौरा चौकी और किसान इंटर कॉलेज सोनापार परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक को नोटिस जारी जवाब मांगा गया है।
इन सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरा ऑफलाइन मिला। इस कारण परीक्षा के दौरान इन केंद्रों की निगरानी डीआईओएस कंंट्रोल रूम से नहीं हो सकी है। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने इसे बड़ी गड़बड़ी माना है। सीसीटीवी कैमरे को जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से लिंक न कराने पर केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


हाईस्कूल के 3607 विद्यार्थियोें ने छोड़ी परीक्षा

शुक्रवार को एक ही पाली में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा हुई। इस दौरान कुल 149 केंद्रों पर 49,012 विद्यार्थियों में से 3,607 विद्यार्थी अंग्रेजी विषय की परीक्षा में अनुपस्थित रहे। वहीं, इंटरमीडिएट के कुल 704 छात्रों में से 47 ने परीक्षा में हिस्सेदारी नहीं की। हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर सख्ती नजर आई है।
गृहविज्ञान और रसायन विज्ञान की परीक्षा आज


शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल गृहविज्ञान की परीक्षा कराई जाएगी। इसमें बालिकाएं शामिल होंगी। वहीं, दूसरी पाली में हाईस्कूल के कंम्प्यूटर और इंटरमीडिएट के विद्यार्थी रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र की परीक्षा देंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी जरूरी तैयारियां की गई है।
आसान आया हाईस्कूल का अंग्रेजी का पेपर
परीक्षा देने के बाद हाईस्कूल की छात्रा शाहीन बानो ने बताया कि अंग्रेजी का प्रश्न-पत्र काफी आसान रहा है। ग्रामर एवं लिट्रेचर में पूछे गए सभी प्रश्नों के जवाब आते थे। नाजिया बानो ने बताया कि कुछ प्रश्न घुमाकर पूछे गए थे। जो कई बार पढ़ने के बाद समझ में आए। उत्कर्ष ने बताया कि निर्धारित समय से पहले ही प्रश्न पत्र हल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें