फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डीएसओ को नोटिस, पूर्ति निरीक्षक का रोका वेतन

Thu, 23 Jul 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर राजस्व वसूली एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक में आईजीआरएस शिकायतों के असंतोषजनक निस्तारण पर नाराजगी जताई। लोक निर्माण विभाग (खंड-दो) के अधिशासी अभियंता पीके त्रिपाठी व डीएसओ कुंवर दिनेश प्रताप सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया। रुपईडीह के पूर्ति निरीक्षक जुगुल किशोर का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने राजस्व वसूली की तहसीलवार समीक्षा की। लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न होने पर कम वसूली करने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला कल्याण, आबकारी, खनन, विद्युत, पशुपालन, बांटमाप, वन, नगर निकाय, औषधि, खाद्य सुरक्षा, मंडी, बैंक समेत विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को पोर्टल पर अद्यतन डाटा अपलोड करने तथा योजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


डीएम ने कर एवं निबंधन, आबकारी, नगर निकाय, बांटमाप सहित सभी राजस्व विभागों को लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कर-करेत्तर राजस्व वसूली की खराब प्रगति पर बांट-माप निरीक्षक को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल माैजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें