मोतीगंज। बारिश और तेज हवा ने शनिवार को थाना समाधान दिवस का रंग फीका कर दिया। मोतीगंज थाने में दिनभर एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। लगातार बारिश के चलते लोगों ने घर से निकलना मुनासिब नहीं समझा।
थानाध्यक्ष तेजनरायन गुप्ता ने बताया कि खराब मौसम के कारण राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी थाने नहीं पहुंच सके। बारिश के कारण फरियादियों की संख्या शून्य रही। इससे समाधान दिवस में शिकायतों की सुनवाई नहीं हो सकी। नगर और देहात
कोतवाली में भी बारिश का असर दिखाई दिया। यहां भी सामान्य दिनों की अपेक्षा फरियादियों की संख्या काफी कम रही। तेज बारिश के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित रहा, जिसका सीधा असर थाना समाधान दिवस पर भी पड़ा।