फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा और कैसरगंज सीट से 12 उम्मीदवारों के पर्चे खारिज

Sat, 04 May 2024 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लोकसभा चुनाव को लेकर दाखिल नामांकन पत्रों की शनिवार को कलेक्ट्रेट में जांच की गई। इसमें गोंडा और कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के 12 पर्चे खारिज कर दिए गए। जबकि दोनों लोकसभा क्षेत्रों के लिए 13 पर्चे वैध पाए गए हैं। सोमवार को प्रत्याशी अपना पर्चा वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन

गत 26 अप्रैल से तीन मई के बीच गोंडा व कैसरगंज संसदीय सीट से 25 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। कई पार्टी प्रत्याशियों ने चार तो कई ने दो-दो सेट में नामांकन किया था। कैसरगंज से 12 दावेदारों ने कुल 18 और गोंडा लोकसभा सीट से 13 उम्मीदवारों ने कुल 19 पर्चे दाखिल किए थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी और कैसरगंज की रिटर्निंग ऑफीसर एम. अरुन्मोली की अगुवाई में शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच शुरू की गई। अधिकारियों ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सभी उम्मीदवार मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने गोंडा के दावेदारों में से पांच के पर्चे खारिज कर दिए। जबकि रिटर्निंग ऑफीसर एम. अरुन्मोली ने कैसरगंज के सात पर्चे खारिज किए हैं। दोनों लोकसभा क्षेत्रों से कुल 12 पर्चे खारिज हुए हैं। जबकि कुल 13 पर्चे वैध पाए गए हैं। इसमें गोंडा के आठ और कैसरगंज के पांच प्रत्याशियों के पर्चे शामिल हैं। वहीं, छह मई को नामांकन पत्र वापस लिया जा सकेगा। इसके लिए प्रशासन स्तर से जरूरी तैयारी की गई है।
विज्ञापन

गोंडा लोकसभा क्षेत्र से मो. शाकिर, ओमप्रकाश तिवारी, विनीता कौशल, कुलदीप और सैयद कासिम राजा का पर्चा खारिज हुआ है। जबकि कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से चंद्रप्रकाश सिंह, नबी अहमद, विनोद कुमार पटेल, अशोक सिंह, गोविंद, संजीव कुमार सिंह और विनीत कुमार सिंह का पर्चा खारिज हुआ है। सूत्रों का दावा है कि अधिकारियों ने अधिकतम सीमा से अधिक खर्च और सुविधाएं पाने की आस में दाखिल कराए गए डमी उम्मीदवारों के सभी पर्चे खारिज कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें