विधान सभा चुनाव को लेकर ललकार शुरू हो चुका है। विधान सभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होकर नौ फरवरी तक चलेगी। विधान सभा चुनाव के महासमर के लिए मैदान में कूदे सूरमा आज से परचा भरेंगे।
इसको लेकर जिला प्रशासन ने जहां कमर कस ली है वहीं राजनीतिक व निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन को लेकर तैयारी को फाइनल टच देने में दिन रात एक किये हैं। विधान सभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन गुरुवार को अधिसूचना जारी करेंगे।
नामांकन प्रक्रिया को लेकर रिटर्निंग आफिसरों के कक्ष को हाईटेक कर दिया गया है। नामांकन को लेकर किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो सके इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।