फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर अड्डा: सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार चुनेंगे व्यापारी

विज्ञापन
फोटो-7 गोंडा के चौक बाजार में अमर उजाला वोटर अड्डा कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारी। संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। व्यापारी हितों का ध्यान रखते हुए कारोबार के लिए सुरक्षित माहौल बनाने वाले दल की सरकार को चुनने के लिए ही इस बार सोच समझ कर मतदान किया जाएगा। शुक्रवार को शहर के चौक बाजार में अमर उजाला के चुनावी अड्डा में शहर के कई छोटे बड़े कारोबारी जुटे। इस दौरान चर्चा में शामिल सभी व्यापारियों ने एकजुटता के साथ कहा कि भाई जो व्यापारी हितों की बात करेगा वहीं प्रदेश पर राज करेगा। इस लिए ऐसे दल की सरकार चुनने की प्राथमिकता होगी जो व्यापारियों को जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा और व्यापार में घाटा होने पर प्रतिपूर्ति की योजना का सुरक्षा कवच दे सके।
विज्ञापन

चर्चा में शामिल कुछ व्यापारियों ने जहां राष्ट्रवाद, समाजवाद और देश की सुरक्षा के मुद्दे पर वोट करने की बात कही तो कुछ ने कोरोना काल में हुई व्यापारियों की परेशानी को भी जोर शोर से बया किया। हालांकि सभी मौजूद व्यापारियों ने कोरोनारोधी टीकाकरण व बचाव के इंतजाम को वर्तमान सरकार की एक उपलब्धि भी बताया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मंसूर अहमद रायनी ने कहा कि व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया कराना सरकार की जिम्मेदारी है। हम लोग व्यापारियों को जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा और व्यापार में घाटा होने पर प्रतिपूर्ति की योजना बनाने वाली सरकार का चुनाव करेंगे। चर्चा में जुटे व्यापारियों में इस बात पर भी सहमति बनी कि वह सभी लोग इस शत प्रतिशत मतदान के संकल्प को पूरा कराने के लिए दुकान पर आने वाले हर मतदाता ग्राहक को मतदान दिवस पर बूथ तक जाने के लिए प्रेरित भी करेंगे।
नगर अध्यक्ष भूपेंद्र आर्य ने कहा देश की सीमाएं सुरक्षित हों और प्रदेश के सहारे देश को मजबूत करने वाली सरकार चुनने पर भी सभी का ध्यान रहेगा। व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री जगदीश रावतानी ने कहा कि बुर्जुगों के लिए भी पालिसी लाई जाए, जिससे कि जिंदगी भर टैक्स जमा करने वाले व्यापारी को बुढ़ापे में दूसरे के भरोसे न रहना पड़े। श्रवण अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा कर सकने वाली निष्ठावान सरकार चुनते हुए निजी स्वार्थ साधने वालों को सबक सिखाने के लिए मतदान करना चाहिए। राजीव रस्तोगी ने कहा कि सराफा व्यापारियों की सहूलियत के लिए बैंकिंग के लाइसेंस फिर से बनाए जाएं। अतीक अहमद ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में जो घोषणाएं होती हैं, उनकी मार व्यापारी पर ही पड़ती है। शिवकुमार सोनी ने कहा कि साहूकारी अधिनियम की फीस वसूली में संशोधन करना चाहिए। व्यापारी नेता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि सरकार को जो हम कर चुकाते हैं, वो पेंशन के रूप में मिलना चाहिए। व्यापारी नेता जसपाल सलूजा ने कहा कि नए उद्यम लगाने से जुड़े सभी कार्य एक सिंगल विंडो बनाकर पूरा कराए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें