फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: धान खरीद के पहले दिन बोहनी नहीं

Mon, 02 Nov 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बेलसर के माधवपुर में किसानों का इंतजार करते कर्मी व करनैलगंज मंडी समिति परिसर में धान खरीद केंद
विज्ञापन
करनैलगंज/बेलसर/गोंडा। जिले में सोमवार को धान खरीद का आगाज हुआ। पहले ही दिन किसी भी क्रय केंद्र पर बोहनी नहीं हो सकी। बेमौसम बारिश से धान में अधिक नमी और ऑनलाइन पंजीकरण में दिक्कतें किसानों की परेशानी का कारण बनीं।
विज्ञापन

जिले में छह एजेंसियों के 118 क्रय केंद्र सक्रिय किए गए हैं। सभी केंद्रों पर कांटे खाली पड़े रहे। चालू विपणन सत्र में 1.20 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है। खाद्य विभाग के पोर्टल पर अब तक केवल 450 किसानों ने पंजीकरण कराया है। सरकारी केंद्रों पर 17 फीसदी तक नमी वाला धान ही खरीदा जाएगा। हाल की बारिश से फसल भीग गई है, जिससे किसान धान सुखाने में जुटे हैं। सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,441 रुपये प्रति क्विंटल है। ग्रेड-ए धान का मूल्य 2,461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिये होगा।

पंजीकरण और केंद्रों पर सन्नाटा
करनैलगंज मंडी समिति परिसर के क्रय केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा। तौल सहायक तुफैल आलम ने बताया कि कोई किसान धान लेकर नहीं आया। कई किसान ऑनलाइन पंजीकरण कराने पहुंचे, पर साइट नहीं चलने से उन्हें निराश लौटना पड़ा। बेलसर के राजकीय धान क्रय केंद्र माधवपुर पर भी सन्नाटा छाया रहा। एसडीएम सविता शुक्ला ने जल्द ही क्रय केंद्रों के औचक निरीक्षण की बात कही।

बेलसर के माधवपुर में किसानों का इंतजार करते कर्मी व करनैलगंज मंडी समिति परिसर में धान खरीद केंद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें