गोंडा। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए दिए गए शासन के आदेश का शुक्रवार को पालन होता दिखाई पड़ा। पेट्रोल पंपों पर 'नो हेलमेट-नो पेट्रोल' का नोटिस चस्पा कर बिना हेलमेट आए दोपहिया वाहन सवारों को लौटा दिया गया। मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने चारों जिलों के डीएम व एआरटीओ को शासनादेश का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है।
शासन के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को मुख्यालय के कई पेट्रोल पंपों पर रियलटी चेक कराते हुए शुक्रवार को अमर उजाला में 'नो हेलमेट-नो पेट्रोल' का नहीं दिखा असर... शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई। जिसके बाद अधिकांश पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पहने वाहन सवारों को पेट्रोल नहीं दिया गया। दोपहिया सवार तमाम लोगों को निराश लौटना पड़ा। मंडलायुक्त ने बताया कि गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती के जिलाधिकारी व आरटीओ प्रवर्तन को शासन के आदेश का कड़ाई से पालन कराते हुए विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से जन-जन तक यह संदेश पहुंचाया जाए कि बिना हेलमेट के अब पेट्रोल नहीं मिलेगा।
10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।