फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार के नौ लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही परिवार के नौ लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार
विज्ञापन

- हालत गंभीर, जिला अस्पताल बस्ती रेफर
खोड़ारे गोंडा। केशवनगर पूूर्वी दीवानडीह गांव में करैले की सब्जी खाने से सोमवार देर शाम एक परिवार के नौ सदस्य फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। सभी को स्थानीय चिकित्सक के पास पहुंचाया गया। जहां नाजुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

खोड़ारे थाना क्षेत्र के केशव नगर ग्रांट गांव के प्रधान प्रतिनिधि रूसे यादव ने बताया कि सोमवार देर शाम करेले की सब्जी खाने के बाद केशव नगर ग्रांट दीवान डीह के रामजनक (55), मिनका देवी (40), बासमती देवी (35), तिलका देवी (14), पुष्पा देवी (15), अजय कुमार (13), सीमा (12), विजय (10), विकास (10) हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ता देख पड़ोसियों ने गौरा चौकी के एक निजी चिकित्सालय में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। परिवार के 9 लोगों का इलाज बस्ती के जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें