फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मायके जाने से मना करने पर नवविवाहिता ने जान दी

Wed, 08 Oct 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी/परसपुर। परसपुर के चरहुआं प्रताप पुरवा निवासी नवविवाहिता पुष्पा गोस्वामी (19) को ससुरालीजनोें ने मायके जाने से मना किया। इससे आहत होकर मंगलवार देर रात पुष्पा ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

पति सोनू ने बताया कि करीब छह महीने पहले शादी हुई थी। घर का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार को छत की स्लैब पड़नी थी। पट्टीदारी में तेरहवीं संस्कार भी है। इसके चलते पुष्पा को मायके जाने से मना कर दिया। नाराज होकर पुष्पा अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। बुधवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। परिजनों ने धक्का देकर दरवाजा खोला तो पुष्पा का शव पंखे में बंधे फंदे से लटका मिला। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने शव को उतार लिया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के अनुसूइया नगर के रहने वाले पुष्पा के पिता सुभाष गोस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यथक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि प्रथमदृष्टया पूछताछ में पता चला कि विवाहिता मायके जाने के लिए तैयार थी। पति समेत परिजनों ने मना कर दिया। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें