फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिना पंजीकरण के संचालित न्यू जेपी हॉस्पिटल कराया बंद

Sun, 05 Apr 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
इटियाथोक के हर्रेया झूमन में न्यू जेपी हॉ​स्पिटल बंद कराने पहुंचे सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल। - संवा
विज्ञापन
इटियाथोक। प्रसव के दौरान लापरवाही से नवजात की मौत के बाद रविवार को सीएमओ डाॅ. संतलाल पटेल ने एसीएमओ डॉ. जयगोविंद के साथ हर्रेयाझूमन के मेट्रो हाॅस्पिटल व लैब सेंटर पर पहुंचकर पड़ताल की। अधिकारियों के आने की भनक लगने से क्षेत्र के कई हाॅस्पिटल के तमाम कर्मचारी व लैब संचालक भाग गए। क्षेत्र में न्यू जेपी हॉस्पिटल बिना पंजीकरण के संचालित किया जा रहा था। अधिकारियों ने इस हॉस्पिटल को तत्काल बंद करा दिया।
विज्ञापन

सिसऊर अंदूपुर गांव की रजनी के नवजात की शुक्रवार को मेट्रो हाॅस्पिटल में प्रसव के कुछ देर बाद मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर लापरवाही का आरोप लगाया था। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि सांस नली में पानी जाने से नवजात की मौत हुई थी।रविवार को सीएमओ ने मेट्रो हाॅस्पिटल पहुंचकर कर्मचारियों से पूछताछ की। कर्मचारियों ने बताया कि हॉस्पिटल के अभिलेख संचालक के पास हैं। इस पर सीएमओ ने नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जब तक नोटिस का जवाब नहीं मिलेगा, तब तक किसी भी मरीज को हॉस्पिटल में भर्ती न किया जाए।
सीएमओ ने तृषा लैब सेंटर के प्रबंधक से भी पूछताछ की। सीएमओ के आने की सूचना मिलते ही राज पैथोलॉजी सेंटर के संचालक व अन्य अस्पतालों के कर्मचारी भाग गए। सीएमओ ने सभी अस्पतालों और लैब सेंटरों से आवश्यक दस्तावेज मांगे हैं।
विज्ञापन



अमर उजाला ने चलाया था अभियान
जिले में अवैध अस्पतालों, क्लीनिक व जांच केंद्रों के खिलाफ अमर उजाला ने अभियान चलाया था। इसमें प्रबंधन की ओर से की जा रही लापरवाही उजागर की गई थी। खबरों को संज्ञान में लेकर सीएमओ ने जांच व कार्रवाई शुरू की है। सीएमओ ने बताया कि यह अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें