गोंडा। आवास विकास कॉलोनी निवासी डॉ. माला सिंह को प्रदेश के राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों के शोध कार्यों के लिए संचालित सीड डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उनके लघु शोध परियोजना प्रस्ताव को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वीकृति प्रदान की है। डॉ. माला सिंह संतकबीरनगर जनपद की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के उद्देश्य से पारंपरिक कारीगरों के लिए सरकारी योजनाओं की भूमिका विषय पर शोध कार्य करेंगी। वर्तमान में डॉ. माला सिंह हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय संतकबीरनगर के वाणिज्य विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, पति व गुरुजनों को दिया है। (संवाद)