गोंडा। महिला अस्पताल की नवागत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रक्षारानी चतुर्वेदी ने सोमवार को कार्यभार संभाला। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना उनकी प्राथमिकता में होगा। कार्यभार संभालने के बाद डॉक्टरों के साथ बैठक कर निर्देश दिया गया कि गर्भवतियों का उपचार पूरी प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इस दौरान कोई भी दवा व जांच बाहर से न लिखी जाए।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही पर्चा काउंटर, दवा वितरण व जांच पटल पर कर्मियों की संख्या बढ़कर मरीजों को बेहतर सुविधा दी जाएगी। वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुषमा सिन्हा व डॉ. शालू महेश से अस्पताल की व्यवस्थाओं पर निगरानी रखने व प्रशासनिक सहयोग करने की अपील भी की।