फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैगी नूडल्स की निर्माता कंपनी नेस्ले पर एक लाख जुर्माना

Wed, 15 Feb 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगी नूडल्स बनाने वाली कम्पनी नेस्ले इंडिया पर एडीएम ने एक लाख का जुर्माना लगाया है। जबकि इस उत्पाद की बिक्री करने वाले कस्बा आर्य नगर के दुकानदार रवीन्द्र कुमार पर 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन


इस बाबत जिले के फूड सिक्योरिटी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के चीफ  फूड सिक्योरिटी आफीसर केके उपाध्याय ने बताया कि कस्बा आर्य नगर में आठ जून वर्ष  2012 में रवीन्द्र कुमार की दुकान से मैगी नूडल्स का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था।

जून माह में नमूने का रिजल्ट आया तो उसमें भेजा गया नमूना फेल पाया गया। इसके बाद निर्माता कम्पनी व उत्पाद बेचने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


लम्बी सुनवाई के बाद एडीएम कोर्ट ने निर्माता कम्पनी नेस्ले पर एक लाख रुपये व विक्रेता रवींद्र नाथ पर 20 हजार जुर्माना लगाया गया है। बताया कि अलग लिये गये अन्य उत्पाद भी फेल हुए जिस पर भी जुर्माने की कार्रवाई की गई है।       
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें