फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीदीन सिंह कॉलेज में ताला, प्रबंधक लापता

Wed, 15 Feb 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज क्षेत्र के कटरा शिवदयालगंज स्थित देवीदीन सिंह महाविद्यालय में पिछले दो दिनों से ताला लटक रहा है। 60 विद्यार्थियों को फर्जी मार्क्सशीट बांटने के मामले का खुलासा होने के बाद  महाविद्यालय के संचालक समेत उसके कर्ताधर्ता महाविद्यालय को चौकीदार के हवाले कर खुद लापता हो गए हैं।
विज्ञापन


पिछले दो दिन से छात्रों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। महाविद्यालय प्रबंधन की इस करतूत से कॉलेज में पढने वाले करीब डेढ़ सौ विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्रके कटरा शिवदयालगंज के लोलपुर गांव में पिछले दो वर्षो से देवीदीन सिंह महाविद्यालय का संचालन किया जा रहा है।

वर्तमान समय में इस महाविद्यलय में बीए,बीएससी व बीकाम की कक्षाओं में करीब 150 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। पिछले सत्र में इस महाविद्यालय के 72 विद्यार्थियों ने बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में सभी विद्यार्थी फेल हो गए थे।
विज्ञापन


महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की भगदड़ का रोकने के लिए फेल हो चुके 60 छात्रों फर्जी मार्क्सशीट बंाट दी। इस मार्क्सशीट में उन्हे पास दिखाकर बीएससी द्वितीय वर्ष में प्रवेश भी दे दिया। शक होने पर जब एक छात्रा बीना देवी ने अवध विश्वविद्यालय जाकर इसकी जांच कराई तो मामले का खुलासा हुआ।

इस पर छात्रा ने जिलाधिकारी समेत शिक्षा विभाग के अला अफसरों को शिकायती पत्र देकर इस महाविद्यालय के खिलाफ कार्रवाइ्र की मांग की थी। अमर उजाला ने अपने मंगलवार के अंक में जब इस फर्जीवाड़े का समाचार प्रकाशित किया तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

महाविद्यालय का संचालन करने वाले लोग मंगलवार से अचानक महाविद्यालय के गेट पर ताला लगाकर लापता हो गए। बुधवार को महाविद्यालय के छात्र कालेज खुलने के संबंध में जानकारी करने के लिए इधर उधर भटकते नजर आए।

अंत में मायूस होकर उन्हे वापस लौटना पड़ा। कॉलेज गेट पर मौजूद चौकीदार राम पदारथ वर्मा से जब इस संबंध में जानकारी की गई तो वह कुछ भी नही बता पाया। उसने सिर्फ इतना ही कहा कि दो दिन से महाविद्यालय नही खुल रहा है।

इस संबंध में महाविद्यालय के लिपिक चंदन सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि कुछ निजी समस्या के कारण महाविद्यालय नही खोला जा सका है। जल्द ही छात्रों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें